फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mobile phones stolen from the store

सुबह दुकान सम्हाली तो गायब मिले लाखों के मोबाइल हैंडसेट

Mon, 10 Jul 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 10 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
mobile phones stolen from the store
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले के नीमराणा स्थित कृष्णा टॉवर में एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर बदमाश लाखों रुपए के मोबाईल फोन और नकदी चुराकर भाग निकलें। 
विज्ञापन


आज सुबह वारदात का पता चलने पर शॉप मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार निशा मोबाइल नामक दुकान में बीती देर रात नकबजनी की यह वारदात हुई है। सूचना मिलने पर नीमराणा थाना प्रभारी हितेश शर्मा मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 


इससे पहले भी चोरों ने कृष्णा टॉवर में ही एसबी कम्युनिकेशन की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन व नकदी चुराकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर कुछ मोबाइल बरामद भी कर लिए थे। उस दौरान मोबाइल बरामदगी को लेकर व्यापारी से रिश्वत लेते थाने के एएसआई जयकांत को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ यहां लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed