{"_id":"596338114f1c1bf4408b4681","slug":"mobile-phones-stolen-from-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दुकान सम्हाली तो गायब मिले लाखों के मोबाइल हैंडसेट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह दुकान सम्हाली तो गायब मिले लाखों के मोबाइल हैंडसेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के नीमराणा स्थित कृष्णा टॉवर में एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर बदमाश लाखों रुपए के मोबाईल फोन और नकदी चुराकर भाग निकलें।
आज सुबह वारदात का पता चलने पर शॉप मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार निशा मोबाइल नामक दुकान में बीती देर रात नकबजनी की यह वारदात हुई है। सूचना मिलने पर नीमराणा थाना प्रभारी हितेश शर्मा मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
इससे पहले भी चोरों ने कृष्णा टॉवर में ही एसबी कम्युनिकेशन की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन व नकदी चुराकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर कुछ मोबाइल बरामद भी कर लिए थे। उस दौरान मोबाइल बरामदगी को लेकर व्यापारी से रिश्वत लेते थाने के एएसआई जयकांत को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ यहां लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में खासा आक्रोश है।