{"_id":"59662dc94f1c1b106d8b49b6","slug":"mobile-chor-arrest-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह में आने वाले लोगों को बनाते थे शिकार, जानिए कैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह में आने वाले लोगों को बनाते थे शिकार, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा साहब की दरगाह में आने वाले जायरीन को शिकार बनाने वाले दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों जेबतराश मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और इनके कब्जे से 20 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
दरगाह थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह और आस-पास के क्षेत्र में जेबतराशी की बढ़ती वारदातों को लेकर टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान मध्यप्रदेश के सेदवा निवासी रणजीत सिंह और रतलाम निवासी अज्जू उर्फ शाबिर को दबोचा। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने ख्वाजा साहब की जियारत करने आने की बात कही। जब सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने जेबतराशी की वारदात करना कबूली। दोनों बदमाश नला बाजार स्थित राधेश्री होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने होटल के कमरे में तलाशी ली तो वहां से 20 मोबाइल फोन बरामद हुए जो चोरी के थे। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।