फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   misbehave with police inspector in high security jail ajmer, arrest

हाई सिक्यूरिटी जेल में थानाप्रभारी से बदसलूकी, बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 May 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 21 May 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
misbehave with police inspector in high security jail ajmer, arrest
जेल - फोटो : jail
अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल में पूछताछ करने गए एक थानाप्रभारी से हार्डकोर बदमाश द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। मामला सिविल लाईंस थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने हार्डकोर बदमाश अनिल पंड्या को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसके खिलाफ फतेहपुर सीकरी थानाप्रभारी की ओर से राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि हार्डकोर अपराधी अनिल पांडे से एक मुकदमे के सिलसिले में फतेहपुर सीकरी थानाधिकारी हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचे थे। जहां पंड्या ने थानाधिकारी से पूछताछ में सहयोग करने की बजाय बदसलूकी शुरू कर दी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जेल के प्रहरियों और थाना स्टाॅफ द्वारा काबू में करके पंड्या को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी करण सिंह ने कहा कि आरोपी पांडे के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed