फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor girl raped in kota, arrested

टॉफी का लालच देकर मासूम का अपहरण, जंगल में ले जाकर किया घिनौना काम

Fri, 14 Jul 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped in kota, arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
पुलिस ने छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने मासूम को टॉफी का लालच देकर ये घिनौना कृत्य किया।
विज्ञापन


मामला कोटा से जुड़ा है, जहां शहर पुलिस ने आज दुष्कर्म के एक ब्लाइंड मामले का खुलासा कर दिया। आरोपित जाफिर मोहम्मद को पुलिस ने चंबल किनारे के जंगलों से धर दबोचा है। इस शातिर बदमाश ने बीते दिनों शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र से टॉफी-चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम बालिका को अगवा किया था। इसके बाद आरोपित मासूम को जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 3 जुलाई की है। आरोपित मासूम बालिका को जंगल में लेकर घूमता रहा और इस दौरान लगातार उसके साथ दुष्कर्म का घिनौना कृत्य किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपित मासूम को अधमरी हालत में अर्जुनपुरा गांव की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। उधर, हादसे के बाद से सदमे की शिकार 6 साल की बालिका का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपित जाफिर के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपित रेलवे काॅलोनी इलाके का ही रहने वाला है और चंबल किनारे मछली पकड़ने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed