{"_id":"5944deb04f1c1be3678b45fd","slug":"mining-mafia-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम खनन माफिया, पुलिस पर चढ़ाया ट्रेक्टर, चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलगाम खनन माफिया, पुलिस पर चढ़ाया ट्रेक्टर, चलाई गोलियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
घायल खनन कर्मी शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में खनन माफिया अब बेलगाम होता नजर आ रहा है। भरतपुर के कामां में शुक्रवार देर रात पुलिस व खनन माफिया के बीच जमकर भिड़ंत हुई। पुलिस ने खनन माफिया के ट्रैक्टर को जब्त करने की कोशिश की, लेकिन ट्रेक्टर चालक ने पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और खनन माफिया के बीच गोलियां चलाई गई, जिसमें एक खनन कर्मी घायल हो गया।
दरअसल, पुलिस के सूचना मिली थी कि पत्थरों से भरे कई ट्रेक्टर इलाके से जा रहे हैं। उनमें अवैध खनन किया पत्थर भरा हुआ है। इस पर पुलिस ने पूरी योजना बनाकर दबिश की। कामां के टायरा गांव में पत्थरों से भरे ट्रेक्टर को पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रेक्टर को पुलिसकर्मी पर ही चढ़ाने का प्रयास कर दिया। पुलिस कर्मी ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक को रोका और उससे कागजात मांगे। इस बीच ट्रेक्टर चालक गाली गलौज करने लगा और उसने पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी वहां से भागा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया।
पुलिसकर्मी ने जीप के पीछे छिपकर फायरिंग का जवाब दिया। आमने-सामने की गोलीबारी में एक खनन कर्मी शाहरुख खान को गोली लगी है। उसे अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी खनन कर्मी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब बीस खनन माफियाओं को नामजद कर लिया गया है। जिनमें से पांच पकड़े गए हैं, बाकी पन्द्रह को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए कामां में पांच थानों का जाब्ता बुला लिया गया है।