{"_id":"596e13e84f1c1bf1468b4730","slug":"mamata-s-shame-killing-the-first-two-children-then-the-mother-commited-sucide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी 'बेरहमी' तो शायद ही करेगी कोई मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐसी 'बेरहमी' तो शायद ही करेगी कोई मां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
इस कमरे में दोनों बच्चों को मारकर की खुदकुशी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद ही कोई ऐसी मां। जो अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ इतनी बेरहमी करेगी। जिसने भी सुना सन्न रह गया।
मां की निष्ठुरता का यह मामला झुंझनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना इलाके में सामने आया है। जहां एक महिला ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार, सुरजनपुरा तन टोंक छिलरी गांव में रहने वाली 30 वर्षीया अनिता कंवर आज दोपहर के वक्त दोनों बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसका पति देवी सिंह एक निजी स्कूल की बस चलाता है। वह सुबह ड्यूटी पर चला गया था। उसकी सास नवलगढ़ बैंक में चली गई और एक बड़ा बेटा सोनू स्कूल चला गया।
अनिता कंवर ने रुमाल से अपनी बेटी और बेटे का गला घोंटकर मार डाला। फिर खुद उसी कमरे में फंदा बनाकर झूल गई। जब अनिता की सासु घर लौटी तब यह दर्दनाक नजारा देखकर वह होश खो बैठी। चिल्लाने पर आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलने पर पति देवीसिंह भी रोते बिलखते घर पहुंचा।

सुसाइड नोट नहीं मिला, ये हो सकती है वजह
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय लोगों और परिजनों से हुई पूछताछ के बाद आर्थिक तंगी और पारिवारिक क्लेश से परेशान होने पर बच्चों की हत्या कर मां के खुदकुशी करना बताया जा रहा है।
इसके बाद नवलगढ़ एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा व उदयपुरवाटी थाने के एसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।