फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   loot in jaipur

चाकू से हमला कर ज्वैलर से लाखों की लूट

Sat, 08 Apr 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
loot in jaipur
लूट - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के महेश नगर में बीती रात बदमाश एक ज्वैलर से लाखों के जेवरात लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवेक विहार निवासी शिवराज झालानी की ज्वैलरी की दुकान गोपाल जी का रास्ता जौहरी बाजार में हैं। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे वे  दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी महेश थाना इलाके में स्थित नंदपुरी मोड़ के पास बदमाशों ने एक सेंट्रो कार से उसकी स्कूटी को टक्कर मार कर गिरा दिया। 

कार से उतरे बदमाशों ने शिवराज से मारपीट कर चाकू मार कर घायल कर दिया । इस दौरान बदमाशों का एक साथी शिवराज की स्कूटी लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ दो लाख के ज्वैलरी रखी हुई थी। इसके साथ ही बदमाश ज्वैलर की गले की चैन भी तोड़ ले गए। भागते हुए बदमाशों में से एक को वहां मौजूद गार्ड ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस पर घायल ज्वैलर ने शोर मचाकर लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात को अन्जाम देने के लिए बदमाशों ने पहले ज्वैलर की रैकी कर घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed