{"_id":"599421474f1c1b9f108b4712","slug":"lecturer-of-another-goernment-college-arrested-in-paper-leak-scandal-by-rajasthan-sog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: गवर्नमेंट कॉलेज का लेक्चरर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Paper Leak: गवर्नमेंट कॉलेज का लेक्चरर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बिरदीचंद जाट
- फोटो : Amar Ujala
यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज के एक लेक्चरर को आज गिरफ्त में ले लिया। पेपर लीक स्केंडल में अभी तक एसओजी करीब 20 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एडीजी एसओजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिरदीचंद जाट है। वह सीकर जिले में राजकीय महाविद्यालय, नीम का थाना में लेक्चरर है। आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले विभिन्न माध्यम से लीक हो रहे थे।
इसी कड़ी में राजस्थान यूनिवर्सिटी के एमए फाइनल भूगोल परीक्षा, 2017 के एडवांस ज्योग्राफी आॅफ इंडिया एवं वाटर रिसोर्स के पेपर भी परीक्षा से पहले ही लीक हो गए थे। इस प्रकरण में राजकीय महाविद्यालय, कालाडेरा के भूगोल के व्याख्याता शंकरलाल चोपड़ा व सुरेंद्र कुमार सैनी तथा राजस्थान यूनिवर्सिटी के भूगोल के प्रोफेसर जगदीश प्रसाद जाट को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Trending Videos
इन कारणों से किया गया गिरफ्तार
aaropi arrest
- फोटो : Amar Ujala
एएसओजी के आईजी दिनेश एमएन के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि शंकरलाल चौपड़ा ने वाटर रिसोर्स का पेपर आरोपी लेक्चरर बिरदीचंद जाट से प्राप्त किया था। इस प्रश्न पत्र का पेपर सेटर बिरदीचंद जाट ही था। इसी के कहने पर परीक्षा से पहले ही यह पेपर राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जगदीश प्रसाद जाट को बताया गया था। पूछताछ में यह साफ होने पर एसओजी ने लेक्चरर बिरदीचंद जाट को गिरफ्तार कर लिया। वह शेखावाटी विश्वविद्यालय का पूर्व परीक्षा नियंत्रक भी रहा है।