फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Leap from the third floor of this hospital and embrace death

हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग कर मौत को गले लगाया 

Fri, 11 Aug 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 11 Aug 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
 Leap from the third floor of this hospital and embrace death
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से आज एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की इस घटना से हॉस्पिटल में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चंदवाजी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया। यह मामला जयपुर जिले में जयपुर—दिल्ली हाइवे पर निम्स हॉस्पिटल का है। मृतक की शिनाख्त छाजूराम गुर्जर निवासी गांव प्रतापपुरा बांदीकुई, जिला दौसा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाजूराम गुर्जर को दो दिन पहले आखों का आॅपरेशन करवाने के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


आज वह तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। धमाके से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब फर्श पर पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed