{"_id":"598c52304f1c1b1d608b4c63","slug":"knife-attack-at-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपट पर जाने से रोका तो सिपाही के मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रपट पर जाने से रोका तो सिपाही के मारा चाकू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में आज एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को पानी की रपट पर जाना नागवार गुजरा। गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।
पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पाली के रायपुर क्षेत्र में बाढ़ के हालात हैं। इसके चलते यहां लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले चम्पालाल रावत ने रपट की तरफ जाने का प्रयास किया। वहां तैनात सिपाही मायाराम ने उसे रोकने का प्रयास किया। यह बात चम्पालाल को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर सिपाही मायाराम पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद चम्पालाल मौके से फरार हो गया। मायाराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी भार्गव ने बताया कि मायाराम के पेट में खून का थक्का जम गया था, जिसे चिकित्सकों ने आॅपरेशन कर निकाल दिया है। फिलहाल मायाराम की हालत खतरे से बाहर है। हमलावर की तलाश की जा रही है।