फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kidnapped at the age of 27, now caught in alwar at the age of 52

27 की उम्र में किया था अपहरण, अब 52 की उम्र में पकड़ा 

Fri, 14 Apr 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 14 Apr 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped at the age of 27, now caught in alwar at the age of 52
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले में करीब 25 साल पहले एक नाबालिग के अपहरण के जुर्म में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह वारदात 27 साल की उम्र में की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेदाराम उर्फ उम्मेद पुत्र तुलसीराम यादव है। 52 वर्षीय मेदाराम हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव बहाला, थाना जाटुसाना का रहने वाला है। वर्ष 1992 में मेदाराम जब 27 साल का था। तब मेदाराम के खिलाफ एक नाबालिग के अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मेदाराम अपनी जमीन जायदाद बेचकर गुरु नानक कॉलोनी वार्ड नम्बर 8, गोविन्दगढ़ जिला फतेगढ़ पंजाब में रह रहा था। एसपी राहुल प्रकाश ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश देकर विशेष टीमों का गठन किया था। जिस पर थाना मांढ़ण की विशेष टीम ने सूचना मिलने पर आरोपी मेदाराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed