{"_id":"5a364fe54f1c1b95188ba4d4","slug":"jodhpur-rajasthan-in-a-big-road-accident-two-death-at-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घूमने निकले थे लड़के-लड़कियां, तेज रफ्तार ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने निकले थे लड़के-लड़कियां, तेज रफ्तार ने ली दो की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से घूमने निकले युवक—युवतियों की जान पर रफ्तार कहर बनकर टूटी। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के पाली जिले में मंडिया रोड पर हुआ। बीती देर रात जोधपुर बाईपास पर तेज रफ्तार कार पलट गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार जयपुर निवासी दीपक (29), तरुण बंसल (26), निशा नेगी (26) सोनिया राठौड़ (35) और आशी शर्मा (18) गंभीर घायल हो गए। बाद में इनमें से निशा और तरुण की मौत हो गई।
सदर थाना पुलिस के अनुसार ये सभी गहरे दोस्त है। तीन दिन पहले जयपुर से एक कार लेकर माउंट आबू घूमने निकले थे। वहां से उदयपुर होकर पाली जा रहे थे। इसी दौरान मंडिया रोड जोधपुर बाईपास पर पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाले मोड पर पहुंचते ही कार की गति काफी तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई।

पलटने के बाद ऊपर उछली और फिर से पलटियां खा गई
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
एक बार पलटने के बाद कार ऊपर तक उछली और फिर से पलटियां खा गई। यह देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने मदद कर कार में फंसे पांचों युवक व युवतियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बांगड़ अस्पताल लाया गया।
इनमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरुण ने अस्पताल में दम तोड़ा। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि हादसे का शिकार तरुण बंसल तथा घायल दीपक कुमार शेयर कारोबारी है। दीपक ने अपना आॅफिस जोधपुर के पावटा सी रोड पर खोल रखा है। इस सिलसिले में वे जोधपुर जा रहे थे।