{"_id":"599e95154f1c1b125a8b4670","slug":"jen-arrested-for-taking-bribe-of-15-thousand-rupees-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार रिश्वतखोर इंजीनियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार रिश्वतखोर इंजीनियर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
बीकानेर में एसीबी ट्रेप की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेईएन को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह रकम वीसीआर नहीं भरने की एवज में ली जा रही थी। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां के नेतृत्व में की गई।
एएसपी पूनियां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रकाश प्रजापत है, जो कि जोधपुर डिस्कॉम जेईएन है। उसके खिलाफ सिरसा, हरियाणा निवासी परिवादी संदीप सोनी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें संदीप का आरोप था कि देशनोक, बीकानेर में उनकी 5 बीघा जमीन है। जहां उन्होंने गेस्ट हाउस बना रखा है।
करीब पांच—छह दिन पहले डिस्कॉम की विजीलेंस विंग की टीम संदीप के गेस्ट हाउस पहुंची। जो कि वहां स्टोर रुम में रखी बिजली की केबल ले गए। इसके बाद जेईएन ने रिश्वत की मांग शुरु कर जल्द से जल्द देशनोक आने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर.....

Trending Videos
सत्यापन में लिए पांच हजार रुपए और फिर....
bribe
- फोटो : Demo pic
करीब चार से पांच लाख रुपए की वीसीआर जुर्माना भरने की धमकियां देने लगे। इस पर संदीप ने एसीबी बीकानेर में जेईएन के रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई। कल सत्यापन के दौरान आरोपी जेईएन प्रकाश प्रजापत ने पांच हजार रुपए ले लिए। इसके बाद आज एसीबी ट्रेप रचा गया।
परिवादी संदीप 15 हजार रुपए की रिश्वत की रकम लेकर जेईएन प्रकाश के पास पहुंचा। जहां उसने रिश्वत की रकम लेकर ज्योंही अपने पास रखी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने प्रकाश प्रजापत को धरदबोचा।
परिवादी संदीप 15 हजार रुपए की रिश्वत की रकम लेकर जेईएन प्रकाश के पास पहुंचा। जहां उसने रिश्वत की रकम लेकर ज्योंही अपने पास रखी। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी टीम ने प्रकाश प्रजापत को धरदबोचा।