{"_id":"594676f44f1c1bc9388b4b60","slug":"jaipur-traffic-police-resumes-sms-alert-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर आएगा मैसेज, इधर से नहीं जाए क्योंकि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर आएगा मैसेज, इधर से नहीं जाए क्योंकि...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेफिक मोबाइल एमएमएस अलर्ट सेवा शुरु
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने शहर की ट्रेफिक स्थिति की जानकारी देने वाली मैसेज सर्विस ट्रेफिक अलर्ट को फिर से शुरु कर दिया है।
मोबाइल पर मैसेज के जरिए ट्रेफिक अलर्ट से शहरवासियों को फिर से यातायात की स्थिति का पता चल सकेगा। ताकि किसी रुट या बाजार में ट्रेफिक जाम की स्थिति में वह अपना रुट बदल सके।
जयपुर पुलिस यातायात उपायुक्त लवली कटियार ने यह निर्णय लेते हुए बताया कि यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए मोबाईल पर एसएमएस अलर्ट सुविधा फिर से शुरु की जा रही है। इसके अंतर्गत यातायात पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा शहर की सड़कों पर यातायात के दवाब एवं दवाब के कारण, वैकल्पिक मार्ग की सूचना, यातायात के सामान्य होने की स्थिति, ट्रैफिक डाईवर्जन इत्यादि की सूचना जनता को मोबाईल मैसेज द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यातायात पुलिस की इस सुविधा की विगत समय में आमजन द्वारा सराहना की गई। यह सुविधा कुछ समय से तकनीकी कारण से बन्द थी इसलिए आमजन की सुविधा को देखते हुए यह एसएमएस अलर्ट सेवा फिर से शुरू की जा रही है।
आमजन को इस सुविधा से जुडने के लिए अपने मोबाईल से आरजे टीपी एसयूबी टाईप कर 51969 पर एसएमएस करना होगा। उसके बाद सब्सक्राइबर यातायात पुलिस की एसएमएस अलर्ट सर्विस से जुड जाएगा एवं सब्सक्राइबर को उसके मोबाईल में शहर मे यातायात की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी व यूजर को अपने गन्तव्य स्थान के मार्ग का चयन कर असुविधा से बच पाएगा।