फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur the burning car at delhi highway

हाइवे पर चल रही कार में हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप 

Fri, 15 Dec 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 15 Dec 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
 jaipur the burning car at delhi highway
कार में आग - फोटो : social media
राजधानी में हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि ड्राइवर को कार रोकनी पड़ी। धुंआ निकलने लगा और चंद देर में ही राह चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


यह घटना है राजधानी जयपुर में गलतागेट थाना इलाके की। जहां दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद ड्राइवर व अन्य लोग पहले ही बाहर निकल गए। इससे वह सकुशल बच गए। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक कार दिल्ली की तरफ से शहर में आ रही थी। दिल्ली रोड से गुजरते वक्त गलतागेट थाने के सामने कार से अचानक चिंगारियों के साथ धुंआ निकला।
विज्ञापन


यह देखकर ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगाकर कार रोकी। कुछ ही देर में कार से आग की लपटें निकलने लगी और चंद मिनटों में ही कार लपटों से घिर गई। यह देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात को रोक दिया। मौके पर पहुंची एक दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed