{"_id":"5a60a21a4f1c1b7e268b50ee","slug":"jaipur-rajasthan-acb-trap-patwari-caught-taking-bribe-at-home-in-chaksu","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर 2100 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, यूं हुआ ट्रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर 2100 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, यूं हुआ ट्रेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक पटवारी को 21 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की यह कार्रवाई जयपुर देहात टीम के प्रभारी एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के नेतृत्व में की गई।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भैरूंलाल है। वह फागी तहसील में मेहंदवास पंचायत का पटवारी है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जमाबंदी की नकल देने की एवज में आरोपी पटवारी भैरुंलाल रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज ट्रेप रचा गया।
जिसमें परिवादी को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी ने अपने घर बुलाया। शाम को ज्योंही परिवादी रिश्वत के 2100 रुपए लेकर पटवारी भैरुंलाल के घर पहुंचा। जहां रिश्वत लेते ही ईशारा मिलने पर एसीबी ने आरोपी पटवारी को धरदबोचा। उससे रिश्वत की रकम बरामद कर ली।