{"_id":"5a61c4cb4f1c1b9f268b5406","slug":"jaipur-rajasthan-acb-s-raid-on-subdivision-magistrate-in-alwar-and-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसीबी के घेरे में SDM, निजी और सरकारी आवास पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीबी के घेरे में SDM, निजी और सरकारी आवास पर छापा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर मुख्यालय
- फोटो : File photo
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज प्रदेश के एक उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को घेरे में ले लिया। औचक कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने आज एसडीएम के सरकारी आवास और निजी आवास पर छापामारी कर सर्च अभियान चलाया। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, एसीबी ने कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार, आरएएस अफसर सुरेश यादव राजस्थान के अलवर जिले में एसडीएम बहरोड़ के पद पर पदस्थापित है। आज दोपहर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर अलवर एसीबी की टीम बहरोड़ पहुंची। जहां एसीबी के इंस्पेक्टर महेंद्र मीणा के नेतृत्व में सुरेश यादव के सरकारी निवास पर औचक छापा मार तलाशी ली। इससे वहां हड़कंप मच गया।

Trending Videos
शाम तक कार्रवाई के पीछे वजह सामने नहीं आ सकी
bribe
- फोटो : Demo pic
इसी तरह, एसीबी की एक अलग टीम ने एसडीएम सुरेश यादव के जयपुर में राजेंद्र प्रसाद नगर, निर्माण नगर सोढाला स्थित आवास पर पहुंची। शाम तक कार्रवाई के पीछे वजह सामने नहीं आ सकी। हालांकि, बताया जा रहा है कि एसडीएम यादव के संबंध में एसीबी मुख्यालय को शिकायतें मिली थी। इसकी पड़ताल के लिए उनके सरकारी और निजी आवास पर औचक सर्च अभियान चलाया।