{"_id":"5a60b6cc4f1c1b74268b5130","slug":"jaipur-rajasthan-a-big-fire-in-surajpol-anaj-mandi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में फिर आग ने दिखाया तांडव, सबक ले चुके दमकलकर्मियों ने नहीं होने दिया बड़ा नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर में फिर आग ने दिखाया तांडव, सबक ले चुके दमकलकर्मियों ने नहीं होने दिया बड़ा नुकसान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 दिन पहले ही जयपुर में आग लगने से 5 लोगों की मौत का कभी ना भुला देने वाला हादसा धुमिल भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया।
आज जयपुर की अनाज मंडी में बने पत्तल दोने के एक गोदाम में आज भीषण आग लग गई। काले धुंए का गुबार उठने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास काफी तमाशबीन इकट्ठा हो गए। तब मौके पर पहुंची 10 दमकलों ने आग पर काबू पाया।
यह आग राजधानी जयपुर के गलतागेट इलाके में स्थित सूरजपोल अनाज मंडी में लगी। जहां बड़ाया ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पत्तल दोने का गोदाम है। इस फर्म के मालिक नवीन कुमार बड़ाया होने की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब पौने 5 बजे अचानक बंद गोदाम से काला धुंआ बाहर निकलने लगा।
विज्ञापन
जो कि कुछ मिनटों में ही तेज हो गया। तब स्थानीय व्यापारियों ने दमकल और गलतागेट थाने में सूचना दी। इस पर घाटगेट और बनीपार्क फायर स्टेशन से दमकलें रवाना हुई। फायर अधिकारी जलज घसिया के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग से काफी नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।