{"_id":"594911d54f1c1b105c8b4b41","slug":"jaipur-police-commissioner-s-appeal-to-maintain-ganga-jamuni-tahajib","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पुलिस कमिश्नर ने की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर पुलिस कमिश्नर ने की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में जमातुलविदा पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला शांति एवं विकास समिति, जामा मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाई।
जोरावर सिंह गेट, आमेर रोड स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सभागार में आयोजित इस बैठक में कमिश्नर अग्रवाल ने कहा कि जयपुर की सीएलजी एवं शांति समिति बेमिसाल है। उन्होंने जयपुर की गंगा—जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान कमिश्नर ने जमातुलविदा के दिन की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पानी एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों को समाज कंटकों, जेबकतरों पर निगरानी रखने एवं सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात करने एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय नितिनदीप ब्लग्गन ने कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर जमातुलविदा के त्यौहार पर बेहतर व्यवस्था बनायें रखें। आयोजन समिति एवं शांति समिति से वालंटियर्स की सूची मांगी गई है। ट्रेफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लान पर भी विचार किया।