{"_id":"5a5cd9174f1c1b6d268b489a","slug":"jaipur-mayor-lahoti-visit-the-vki-fire-station-after-vidyadhar-nagar-fire-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच मौतों के बाद जागा निगम, फायर स्टेशन की व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच मौतों के बाद जागा निगम, फायर स्टेशन की व्यवस्थाओं का महापौर ने लिया जायजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
वीकेआई फायर स्टेशन में महापौर और अधिकारी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के विद्याधर नगर इलाके के सेक्टर 9 में 13 जनवरी की अलसुबह एक मकान में आगजनी की घटना में पांच मौतों के बाद निगम जागने लगा है। हादसे के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और संसाधनों की कमजोरी सामने आई थी।
सवाल उठने लगे तब नगर निगम, जयपुर के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने आज वीकेआई फायर स्टेशन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर ने वीकेआई फायर स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन वाहनों और स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों के साथ फायर स्टेशनों की व्यवस्थाओं के सुधार पर विचार-विमर्श किया। मेयर लाहोटी ने अग्निशमन वाहनों की मौजूदा स्थिति जांच की और फायरमैनों द्वारा अग्निशमन वाहनों की कार्यप्रणाली डेमो भी लिया।

महापौर के अलावा ये अधिकारी-नेता भी रहे मौजूद
फायर स्टेशन में निरीक्षण करते महापौर लाहोटी
- फोटो : Vishnu Sharma
उन्होंने पानी के पाइप, सीढ़ियों और नोजल को इस्तेमाल लेने की प्रक्रिया की जांच की। महापौर ने एंबुलेस में जाकर उसमें मौजूद सुविधाओं की जांच की। महापौर ने अग्निशमन वाहनों में मौजूद उपकरणों का निरीक्षण किया और उनके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पार्षद महेश कलवानी, पार्षद मुकेश लख्याणी, पार्षद मंजू शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, उपायुक्त फायर शिप्रा शर्मा, कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया उपस्थित थे।