{"_id":"5a3a380b4f1c1b4c528baa06","slug":"jaipur-a-fire-in-a-car-running-on-janpath-the-driver-jumped-to-save-his-live","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनपथ पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनपथ पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी में जनपथ का है जहां आज एक और चलती कार में आग लग गई। लपटों से घिरी कार में ड्राइवर ने तत्काल कार को रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।
जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक कार जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह जयपुर में विधानसभा के सामने जनपथ से गुजरते वक्त एक कार के ईंजन में स्पार्किंग होने लगी।
यह देखकर ड्राइवर ने कार को रोका। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले कार से आग की लपटें उठने लगी। माजरा भांपकर ड्राइवर तुरंत बाहर आ गया। चंद मिनटों में ही कार धूं धूं कर जलने लगी।

कार जलने की घटनाओं का सिलसिला जारी
कार जलकर खाक
- फोटो : File photo
यह देखकर जनपथ से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालकों में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक एक दमकल भी आ गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी तमाशबीन मौके पर इकट्ठा हो गए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजधानी में दो दिन पहले जेएलएन मार्ग पर सरस पार्लर के सामने एक कार में आग लग गई थी। इसके अलावा दिल्ली बाईपास रोड पर गलतागेट के सामने, चांदी की टकसाल के पास चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है।