{"_id":"598050b44f1c1bd27d8b459b","slug":"injured-minister-refer-to-jaipur-pa-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल मंत्री पहुंचे जयपुर, एसएमएस में होगा इलाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल मंत्री पहुंचे जयपुर, एसएमएस में होगा इलाज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सड़क हादसे में घायल हुए प्रदेश के खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा को आज कोटा से जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर पहुंचकर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अब उनका इलाज राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में होगा जयुपर के बड़े अस्पताल में उनका उपचार चलेगा। इसके पहले कोटा के एमबीएस अस्पताल में वर्मा का प्राथमिक उपचार हुआ। दूसरी तरफ, इसी सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए मंत्री वर्मा के पीए राजेंद्र का शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गौरतलब है कि खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा बीती देर रात को जयपुर लौट रहे थे। तब कोटा जिले में बारां रोड़ पर सीमलिया के गढ़ेपाल पुलिया के निकट भैंस के टकराने से मंत्री बाबूलाल वर्मा की कार पलट गई थी। जिसमें खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा व उनका ड्राइवर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
जबकि, उनके पीए राजेंद्र की मौत हो गई थी। हादसे का पता चलने एसपी कोटा शहर अंशुमान भोमियां के अलावा आला अधिकारी व नेताओं ने एमबीएस अस्पताल पहुंचकर कुक्षलक्षेम पूछी।
इसके बाद सुबह मंत्री बाबूलाल वर्मा को आज सड़क मार्ग से मेडिकल टीम की देखरेख में जयपुर रैफर कर दिया। यहां एसएमएस अस्पताल में उनका उपचार होगा। ड्राइवर मोतीलाल का भी जयपुर उपचार होगा।