फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Indra Vishnoi refuses to give voice samples

भंवरी देवी हत्याकांड: मास्टर माइंड इंद्रा ने वॉइस सैम्पल देने से किया इनकार

Tue, 04 Jul 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Indra Vishnoi refuses to give voice samples
इंद्रा विश्नोई - फोटो : amar ujala
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामले की आरोपी इन्द्रा विश्नोई ने वॉयस सैम्पल देने से अदालत में मना कर दिया है। 
विज्ञापन


इंद्रा विश्नोई को आज पुलिस ने जोधपुर की एसीजेएम सीबीआई केसेज की लिंक अदालत एसीएमएम आर्थिक अपराध में पेश किया। इस दौरान सीबीआई की ओर से इंद्रा विश्नोई का वॉयस सैम्पल लेने की अर्जी को लेकर इंद्रा के वकीलों ने अपना पक्ष रखा। जिसमें इंद्रा ने वॉयस सैम्पल लेने के लिए इनकार कर किया है। जवाब में यह भी कहा गया कि सीबीआई ने सैम्पल के लिए यह नहीं बताया कि कौन सी टेप से इन्द्रा की वॉइस मैच करवानी है, जिसके लिए सैम्पल की आवश्यकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि इन्द्रा विश्नोई के पूरे परिवार को सीबीआई ने फंसाया है, इसीलिए वॉइस सैम्पल नही देंगे।

दो घंटे तक पेश नहीं की डायरी

Indra Vishnoi refuses to give voice samples
Court
सीबीआई की ओर से उसकी न्यायिक अभिरक्षा की अवधि और बढ़वाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया। इसका इंद्रा विश्नोई के अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध किया।

उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास ना तो कोई पर्याप्त आधार है और ना ही कोई ठोस वजह, जिसके आधार पर न्यायिक अभिरक्षा की अवधि को बढ़ाया जाए। बाद में कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक अभिरक्षाा बढ़ा दी। अब उसे छह जुलाई को पुन: पेश किया जाएगा।  इससे पहले आज पुलिस ने इन्द्रा विश्नोई को तो कोर्ट में पेश कर दिया, लेकिन करीब दो घंटे तक केस डायरी ही नहीं पेश की गई। कोर्ट ने बाद में केस डायरी तलब की जिसके बाद ही दो दिन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed