{"_id":"5a252d224f1c1b79548c1749","slug":"in-udaipur-rajasthan-death-of-a-young-man-in-road-accident-two-hours-of-jam-protested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोश, प्रदर्शन कर दो घण्टे लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोश, प्रदर्शन कर दो घण्टे लगाया जाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने रास्ता जाम कर अपना आक्रोश जताया।
मामला राजस्थान के उदयपुर शहर में अम्बामाता थाना इलाके का है। जहां के बड़गांव चिकलवास रोड़ पर आज सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, सड़क किनारे बैठी फूल बेचने वाली महिला भी घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार एक युवक चिकलवास से उदयपुर सिटी की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछला और जमीन पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
कई बार रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी
road accident
इसके बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे वाहन तेज रफ्तार में चलते है और आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती है। इससे पहले भी लोगों ने कई बार रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी।
लेकिन, किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। सूचना पर उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी, अंबामाता थानाधिकारी नेत्रपाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, लोगों से समझाईश की और जाम
खुलवाया। पुलिस ने उन्हें स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया है। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा।