फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In the encounter, the injured commando delicate, preparing to send Medan with air ambulance

एनकाउंटर में घायल कमांडो की तबीयत नाजुक, एयर एंबुलेंस से मेदांता भेजने की तैयारी

Fri, 07 Jul 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 07 Jul 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
In the encounter, the injured commando delicate, preparing to send Medan with air ambulance
कमांडों सोहन सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से गंभीर घायल हुए एसओजी के कमांडों सोहन सिंह की हालत नाजुक है। सोहनसिंह को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पाताल से एयर एंबुलेंस के जरिए मेदांता सिटी अस्पताल, गुरुग्राम भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, सोहन सिंह को बृहस्पितवार को स्वास्थ्य में सुधार होने की वजह से क्रिटिकल आईसीयू से अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद अचानक आज उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, लंग्स इंफेक्शन बढ़ गया और इससे सेप्टिसिमिया हो गया। इसे देखते हुए सोहनसिंह को मेदांता रैफर करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



सीएम वसुंधरा राजे ने भी सोहनसिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बेहतर ईलाज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी बात की। दूसरी तरफ आज सोहनसिंह के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा, आईजी दिनेश एमएन, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल समेत आला पुलिस अधिकारी एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआओं का दौर शुरु

In the encounter, the injured commando delicate, preparing to send Medan with air ambulance
कमांडों सोहन सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
दूसरी तरफ एसएमएस अधीक्षक डीएस मीणा तथा सोहनसिंह का इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम का कहना है कि सोहन सिंह को बेहतर ईलाज के लिए मेदांता भेजा जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सिर्फ इंफेक्शन बढ़ा है।

गौरतलब है कि गत 24 जून को देर रात आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान कमांडो सोहनसिंह को गोली लग गई थी और उसे गंभीर हालत में जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। यहीं सोहन सिंह के आॅपरेशन किए गए। इसके बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।सोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ के लिए दुआएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed