फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In jaipur rajasthan a accused arrest in rape case with a widow women

जेल में हिस्ट्रीशीटर से हुई दोस्ती, फिर शादी और अब दर्ज कराया दुष्कर्म मामला

Sun, 31 Dec 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 31 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
In jaipur rajasthan a accused arrest in rape case with a widow women
rape case arrest - फोटो : Demo pic
मर्डर केस में उम्रकैद काट रहे एक हिस्ट्रीशीटर ने एक ऐसी महिला को बलात्कार और धोखाधड़ी का शिकार बनाया जो खुद अपने पति की हत्या के जुर्म में सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रही थी। 
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर को आज गिरफ्तार कर लिया। जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरया उर्फ सूरज उर्फ राजेश जाट है। वह झुन्झुनुं जिले में पिलानी तहसील का रहने वाला है और वह झुन्झुनु जिले का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


आरोपी शेर सिंह गत 30 नवंबर को चिड़ावा, झुंझुनूं में जिला कोर्ट में हत्या के एक केस में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। तब से वह जयपुर में फरारी काट रहा था उसके खिलाफ संगीन आपराधिक वारदातों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता और आरोपी के बीच यूं हुई मुलाकात

In jaipur rajasthan a accused arrest in rape case with a widow women
सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा   - फोटो : Demo pic
गत 2 नवंबर को अजमेर के किशनगढ़ तहसील की रहने वाली एक महिला ने कानोता थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह अपने पति की हत्या के मामले में जयपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा  काट रही थी।

उसी दौरान शेरसिंह से संपर्क हुआ। वर्ष 2012 में पैरोल पर जेल से रिहा होने के बाद पीड़िता ने आरोपी शेरसिंह से शादी कर ली। इस दौरान शेरसिंह ने उससे शादी करने का झांसा दिया। फिर विश्वास में लेकर नजदीकियां बढ़ाई और कानोता स्थित पीड़िता के मकान में नाजायज संबंध बनाए और दुष्कर्म किया। 

उसे विश्वास में लेकर उसकी प्रोपर्टी के दस्तावेजों पर साइ​न करवाकर अपने नाम करवा लिया। इसके बाद प्रोपर्टी को खुर्द—बुर्द कर दी। मामले के अनुसंधान अधिकारी एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने जयपुर से आज शेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed