{"_id":"5909af924f1c1b4a634414a9","slug":"history-sheeter-arrested-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से वसूली करने वाली हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से वसूली करने वाली हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 May 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
कालूसिंह
- फोटो : amar ujala
जोधपुर में लोगों से अवैध रूप से वसूली करने और धमकाने के आरोप में एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले बाबूलाल नाम के एक शख्स ने रिपोर्ट दी कि वह शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में कपड़े धुलाई और रंगाई—छपाई का कार्य करता है। यहां का रहने वाला कालूसिंह उससे यहां पर काम के एवज में रुपयों की मांग करता है और अवैध रूप से वसूली कर रहा है।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने कालूसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिस्ट्रीशीटर को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कालू सिंह के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।