फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   history sheeter arrested in gambleing

घर में बैठकर सट्टा चला रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा

Fri, 09 Feb 2018 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested in gambleing
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर के ब्यावर थाना पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर सट्टे का पर्दाफाश किया है। यह सट्टा नंद नगर स्थित हिस्ट्रीशीटर के मकान में चल रहा था। पुलिस ने यहां से 1 लाख 71 हजार रुपए की नगदी और दस मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अमृता दुहान, ब्यावर सिटी थानाधिकारी यशवंत सिंह यादव ने पुलिस के जाप्ते के साथ नंद नगर स्थित टेंऊराम सिंधी के घर पर दबिश दी। यहां पर मोबाइल से सट्टा चलाया जा रहा था। सट्टा चलाने में टेंऊराम के दो बेटे और एक पड़ोसी भी मदद कर रहा था। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर मौके से दस मोबाइल, 1 लाख 71 हजार रुपए की नगदी व सट्टे का हिसाब भी जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed