{"_id":"59bfe03c4f1c1b8b688b548f","slug":"highway-killer-gang-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरत के वेश में ट्रकों को रोकता है एक 'मर्द', फिर होता है खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरत के वेश में ट्रकों को रोकता है एक 'मर्द', फिर होता है खूनी खेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लूट करने वाली एक बड़ी गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग का एक मैम्बर लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक ड्राइवर्स को रोकता है। ड्राइवर लड़की को मुसीबत में समझकर ट्रक रोकता तो गैंग के बाकी साथी उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते।
चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लूटपाट कर हत्या करने की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हाईवे पर नरपत की खेड़ी पुलिया के पास रात को हाईवे पर मोबाइल टीम को एक गैस का टैंकर खड़ा हुआ दिखा, जिसको चैक किया गया तो उसका ड्राइवर वहां मृत मिला।
जिस पर पुलिस थाना सदर में हत्या पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया। जांच में वारदात का खुलासा हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोगों की एक गैंग शामिल थी। गैंग के एक सदस्य को आज गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना नाम शंकर कंजर बताया।

यूं देते हैं वारदात को अंजाम
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में शंकर ने पुलिस को बताया कि गैंग का एक व्यक्ति महिला के कपड़े पहनकर रोड के किनारे खड़ा रहता है। इसके हाथ में टार्च होती है, जिसे देखकर ट्रक ड्राइवर रुक जाते। यह सदस्य ड्राइवर को किसी ने किसी बहाने बातों में उलझाता, इसी दौरान आसपास छिपे गैंग के दूसरे सदस्य वहां आकर उस पर हमला कर देते हैं । मारपीट कर उसके रुपए, मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान छीन कर ले जाते हैं।
इस गैंग ने इस प्रकार की करीब दो दर्जनों वारदात करना कबूल किया है। ज्यादातर वारदात गैंग ने नरपत की खेड़ी पुलिया के आसपास भीलवाड़ा रायला गंगरार चंदेरिया आदि इलाकों में की।
इस गैंग ने इस प्रकार की करीब दो दर्जनों वारदात करना कबूल किया है। ज्यादातर वारदात गैंग ने नरपत की खेड़ी पुलिया के आसपास भीलवाड़ा रायला गंगरार चंदेरिया आदि इलाकों में की।