फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   highway killer gang Caught

औरत के वेश में ट्रकों को रोकता है एक 'मर्द', फिर होता है खूनी खेल

Mon, 18 Sep 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
highway killer gang Caught
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लूट करने वाली एक बड़ी गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग का एक मैम्बर लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक ड्राइवर्स को रोकता है। ड्राइवर लड़की को मुसीबत में समझकर ट्रक रोकता तो गैंग के बाकी साथी उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते।
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लूटपाट कर हत्या करने की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों  हाईवे पर नरपत की खेड़ी पुलिया के पास रात को हाईवे पर मोबाइल टीम को एक गैस का टैंकर खड़ा हुआ दिखा, जिसको चैक किया गया तो उसका ड्राइवर वहां मृत मिला।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस थाना सदर में हत्या पर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया। जांच में वारदात का खुलासा हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोगों की एक गैंग शामिल थी। गैंग के एक सदस्य को आज गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना नाम शंकर कंजर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूं देते हैं वारदात को अंजाम

highway killer gang Caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में शंकर ने पुलिस को बताया कि गैंग का एक व्यक्ति महिला के कपड़े पहनकर रोड के किनारे खड़ा रहता है। इसके हाथ में टार्च होती है, जिसे देखकर ट्रक ड्राइवर रुक जाते। यह सदस्य ड्राइवर को किसी ने किसी बहाने बातों में उलझाता, इसी दौरान आसपास छिपे गैंग के दूसरे सदस्य वहां आकर उस पर हमला कर देते हैं । मारपीट कर उसके रुपए, मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान छीन कर ले जाते हैं। 

इस गैंग ने इस प्रकार की करीब दो दर्जनों वारदात करना कबूल किया है। ज्यादातर वारदात गैंग ने नरपत की खेड़ी पुलिया के आसपास भीलवाड़ा रायला गंगरार चंदेरिया आदि इलाकों में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed