फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy protest on tonk road against wine shop in jaipur

थानाप्रभारी के गिरेबां तक पहुंचे महिलाओं के हाथ

Thu, 13 Apr 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Apr 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
heavy protest on tonk road against wine shop in jaipur
थानाप्रभारी के गिरेबां तक - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश की राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से शराबबंदी को लेकर आमजन द्वारा विरोध तेज हो गया है। कई जगहों पर आमजन अपने कॉलोनी के आसपास की शराब दुकानों को बंद करवाने को लेकर सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन गुरुवार को टोंक रोड पर हुआ।
विज्ञापन


बापू नगर में रहने वाले लोग जयपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने टोंक रोड पर शराब की दुकान को लेकर सड़क पर उतर गए। इनमें ज्यादातर प्रदर्शनकारी महिलाएं व युवक थे। प्रदर्शन कर रहे महिला—पुरुष और युवक नारेबाजी करते हुए टोंक रोड पर आ गए और दुकान के सामने रोड जाम कर दी। सूचना मिलने पर गांधी नगर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाइश कर महिलाओं को सड़क खाली करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला व युवक ने पुलिस की बात नहीं सुनी। तब थानाप्रभारी सुरेंद्र और उनके साथ मौजूद पुरुष जाब्ते ने महिलाओं को धकेलते हुए हटाने का प्रयास किया, तो महिलाएं भी पुलिस ने उलझ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला के हाथ थानाप्रभारी के गिरेबां तक पहुंच गए। तब थानाप्रभारी भी चिल्ला उठे। इसके बाद गांधी नगर थाने से महिला जाब्ता भी मौके पर आया। आला अधिकारी भी पहुंचे। तब मामला शांत हुआ।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी पब्लिक को हटाकर रोड खुलवाया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed