{"_id":"5926c4954f1c1ba93e5373bd","slug":"grp-caught-13-kg-of-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ी 13 किलो डोडा पोस्त और शराब की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ी 13 किलो डोडा पोस्त और शराब की खेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में जीआरपी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलो 700 ग्राम गांजे सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं दो शराब तस्करों के कब्जे से 110 पव्वे देशी शराब के भी जब्त किए है। उक्त शराब गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
जीआरपी थानाधिकारी सम्पतराज ने कहा कि गश्त के दौरान प्लेटफाॅर्म नम्बर 2-3 पर एक युवक संदिग्ध लगा। उसके पास दो बैग थे। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 13 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपित युवक हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और नीमच से डोडा पोस्त लाकर हरियाणा में तस्करी करने की बात आरोपित पवन सोनी ने कबूली। वहीं, इससे पहले बरेली भुज ट्रेन से दो युवकों को 110 देशी पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने अजमेर से गुजरात के बडोदरा, बडौदा, भुज सहित अन्य इलाकों में शराब महंगे दामों में बेचने की बात कही। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।