फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gopalgarh riot accused arrested for six years, will be handed over to CBI

गोपालगढ़ दंगों का ये ईनामी आरोपी 6 साल से था फरार, ऐसे आया पकड़ में

Wed, 11 Oct 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 11 Oct 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
 Gopalgarh riot accused arrested for six years, will be handed over to CBI
सीबीआई - फोटो : Demo pic
प्रदेश में हुए गोपालगढ़ दंगों के मामले में पिछले छह साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी पर सीबीआई ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


राजस्थान में यह कार्रवाई भरतपुर जिले में पहाड़ी थाना पुलिस ने की। एसपी भरतपुर अनिल टांक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपी गुर्जर निवासी गोपालगढ़, भरतपुर है। गोपालगढ़ में हुए हिंसक उपद्रव और फायरिंग के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस जांच में सीबीआई ने आरोपी गोपी को नामजद किया और काफी दिनों तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


इसी दौरान छह साल से फरार गोपी गुर्जर के दो दिन पहले ही गांव में आने की सूचना मिली थी। इस पर पहाड़ी थानाप्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी गोपी को डीग जेल भेज दिया है। मामले में पहाड़ी थाना पुलिस ने सीबीआई को सूचना दे दी है। अब उसे सीबीआई को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपालगढ़ दंगे और फायरिंग कांड में सीबीआई ने 64 जनों को आरोपी बनाया था। इनमें 36 जनों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें 14 जनों को जमानत मिल चुकी है। वहीं, 24 आरोपी फरार है। इनमें तीन जनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed