फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangster's brother whom did attack on the inspector in jail, then arrested

गैंगस्टर के भाई ने किया था जेल में इंस्पेक्टर पर हमला, फिर गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 16 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Gangster's brother whom did attack on the inspector in jail, then arrested
गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की - फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर भाई के एनकाउंटर के बाद हाई सिक्यूरिटी जेल में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला करने के आरोपी को आज फिर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


अजमेर के सिविल लाइंस थानाप्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की है, जो कि प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का छोटा भाई है। विक्की को कुछ महीने पहले आनंदपाल एनकाउंटर से पहले एसओजी राजस्थान की टीम ने सिरसा, हरियाणा से गिरफ्तार किया था।

तब से वह अजमेर की घूघरा स्थित हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद है। एनकाउंटर में मुख्य भूमिका निभाने वाले एसओजी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह राठौड़ व अन्य टीम गत 5 सितंबर को हाई सिक्यूरिटी जेल में विक्की से पूछताछ के लिए गए थें। जहां विक्की ने सूर्यवीर सिंह पर हमला कर लात घूंसे बरसाए। तब वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने विक्की को दबोचकर काबू में किया।
विज्ञापन

जेल में भूख हड़ताल पर यह बदमाश भी गिरफ्तार

Gangster's brother whom did attack on the inspector in jail, then arrested
गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की और इमरान उर्फ मोगली - फोटो : Amar Ujala
इस घटना से जेल और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया था। तब जेलर ने सिविल लाईंस थाने में विक्की के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने विक्की को आज प्रोडक्शन वांरट में आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि विक्की के अलावा ही हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाश इमरान उर्फ मोगली को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जेल में बंद इमरान ने भूख हड़ताल की थी।  इस पर उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed