फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangster funeral happened after 20 days

एनकाउंटर के 20वें दिन हुआ गैंगस्टर आनन्दपाल का अंतिम संस्कार, कर्फ्यू में एक घंटे की ढील

Fri, 14 Jul 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 14 Jul 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Gangster funeral happened after 20 days
आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : amar ujala
पुलिस एनकाउंटर में 19 दिन पहले मारे गए कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल का आखिरकार बृहस्पतिवार को नागौर जिले के सांवराद गांव में अंतिम संस्कार हो गया। अंतिम संस्कार में लोगों के शामिल होने के लिए कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई और इसके बाद फिर कर्फ्यू लगा दिया गया। नागौर, चूरू और बीकानेर में इंटरनेट सेवाएं तीन से बंद हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के पहले गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे में परिजन अंतिम संस्कार नहीं करते, तो सरकार ही आनन्दपाल के शव का अंतिम संस्कार कर देगी। उन्होंने कहा कि यदि एनकाउंटर की सीबीआई जांच करवानी है, तो कोर्ट जाएं। पुलिस ने बिलकुल सही एनकाउंटर किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आनन्दपाल के परिजन व राजपूत समाज एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है और सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार को हुई हिंसा में रोहतक निवासी लालचंद की मौत और 18 पुलिसकर्मियों के सहित तीन दर्जन लोग घायल हो गए थे। हिंसा के दौरान घायल एक पुलिसकर्मी आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत समाज के 150 से अधिक लोगों को पकड़ा...

Gangster funeral happened after 20 days
डी-फ्रिज में मौके तक लाए गैंगस्टर आनन्दपाल की लाश - फोटो : अमर उजाला
कटारिया ने कहा ​​कि ​पुलिस ने हिंसा के दौरान राजपूत समाज के 150 से अधिक लोगों को पकड़ा है। साथ उत्पात मचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

हिंसा के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को कहा था कि अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए 24 घंटे में शव के अंतिम संस्कार किया जाए। इसके बाद परिजनों को समझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को भेजा था। आनन्दपाल का शव परिजनों ने डी-फ्रिज में घर से आंगन में रखा हुआ था।

एनकाउंटर से पहले आनन्दपाल डेढ़ वर्ष से फरार था और करीब एक साल पहले पुलिस ने पकड़ने के प्रयास किए थे, जिसमें आनन्दपाल ने फायर कर एक पुलिसकर्मी को मारकर फरार हो गया था। आनंदपाल का एनकाउंटर 24 जून को किया गया था। उसके बाद दो बार उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed