{"_id":"5986e97b4f1c1bc3708b4a03","slug":"frozen-to-devar-saas-by-feeding-narcotics-and-bride-run-away-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" देवर-सास को किया बेहोश और फिर चचेरे भाई संग भागी दुल्हन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर-सास को किया बेहोश और फिर चचेरे भाई संग भागी दुल्हन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
bride abscond
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास और देवर को नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद एक विवाहिता अपने कथित चचेरे भाई के साथ भाग गई। कई घंटों तक मकान का दरवाजा बंद होने और कोई दिखाई नहीं देने पर पड़ौसियों को संदेह हुआ तब छत के रास्ते से मकान में पहुंचे।
जहां मां व बेटा बेसुध कमरे में पड़े मिले। तब पड़ौसियों ने दोनों को नजदीक के प्राथमिक उपचार केंद्र में पहुंचाया। वहां से झालावाड़ जिला एसआरजी अस्पताल में रैफर कर भर्ती करवाया गया। 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी दोनों को होश नहीं आया है। हालत गंभीर बनी है।
यह मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। जहां स्थानीय युवक बंटी कारपेंटर बुधवार को ही महाराष्ट्र के नागपुर की दीपा विलास ठाकरे नाम की युवती को 1 लाख 60 हजार की राशि देकर ब्याह रचाकर लाया था। गुरुवार को जरुरी काम होने से कहीं और चला गया।

बेहोश मां-बेटे को होश आने पर पूरे वाकये का खुलासा होगा
दुल्हन
- फोटो : Demo pic
पीछे से उसकी पत्नी ने अपने कथित परिचित युवक को ससुराल बुलाया। जिसे वह चचेरा भाई बता रही थी। उसके साथ मिलकर लुटेरी दुल्हन ने अपनी सास व देवर को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया और वहां रखे जेवर व नकदी लेकर अपने चचेरे भाई के साथ फरार हो गई।
वारदात का पता चलने पर शनिवार को बंटी झालावाड़ स्थित अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल लुटेरी दुल्हन अपने साथ कितने का माल ले गई है, इसका पता नहीं चला है। खानपुर थाना अधिकारी महेंद्र मारु ने बताया कि बेहोश मां-बेटे को होश आने पर पूरे वाकये का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही पड़ताल आगे बढ़ सकेगी। लेकिन वारदात के दिन से ही दुल्हन के गायब होने से शक की सुई उसी पर घूम रही है।