फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former municipal chairman and XEN sent to jail under ACB custody

एसीबी की गिरफ्त में आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व एक्सईएन को जेल भेजा

Wed, 26 Jul 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Former municipal chairman and XEN sent to jail under ACB custody
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा - फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी मेहरा को पांच अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इसके अलावा गिरफ्तार नगर पालिका के तत्कालीन एईएन राजकुमार सिंघल को भी कोर्ट ने पांच अगस्त तक जेल भेजा।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार स्वर्णनगरी की अचलवंशी कॉलोनी में दो भूखण्डों में हेराफेरी कर खांचा भूमि आवंटित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा को जैसलमेर में  गिरफ्तार किया था, वहीं बीकानेर नगर निगम एक्सईन राजकुमार सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अचलवंशी कालोनी में खांचा भूमि आवंटित करने के लिए मिलीभगत से की गई हेराफेरी को लेकर एसीबी द्वारा दर्ज मुकदमे में पहले जमीन की खरीददार मान कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसकी जमानत हो चुकी है। इसी मामले में एसीबी ने शनिवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा व तत्कालीन एईन सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed