{"_id":"59452a0d4f1c1b912f8b48a2","slug":"five-arrested-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों को ठगने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों को ठगने वाले पांच गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
भीलवाड़ा के आटूण गांव में चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों को ठगने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी सदर थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने आटूण गांव में श्री न्यू जोगणियां चिटफंड नाम से फर्जी कंपनी बना रखी थी। इसके जरिये ये यहां ग्रामीणों से किस्तों के रूप में सालाना 8600 रुपए जमा कराने की कहकर झांसा देते। ऐसे करके इन्होंने करीब चार हजार सदस्य बना लिए। लोगों को कंपनी का सदस्य बनने पर हर महीने ईनाम बांटने का झांसा देते। इसके लिए इन्होंने कूपन और पम्फलेट भी बनवाए और बांटे, ताकि ज्यादा से ज्याद लोग इनके झांसे में आ सके। इसमें ये ब्याज की बात तो कहते ही, साथ ही ईनाम में हर महीने बाइक, कार और सोना भी बांटने का प्रलोभन देते।
यहां तक कि इनका कहना था कि कंपनी के सदस्य बनने पर ईनाम जरूर दिया जाएगा। इसके बाद जब इनके पास करोड़ों रुपए जमा हो गए तो इन्होंने किसी भी प्रकार का कोई ईनाम सदस्यों को नहीं दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आटूण के रहने वाले रतन सिंह, धर्मीचंद माली, सांवरमल सालवी और काणोली के रहने वाले लक्ष्मण खारोल व नानूराम जाट को गिरफ्तार किया है।