{"_id":"59a926984f1c1bf2278b4b9b","slug":"first-para-athlete-rewarded-with-khel-ratn-arrives-at-home-town","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न से पुरस्कृत पहले पैरा एथलीट पहुंचे होम टाउन, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल रत्न से पुरस्कृत पहले पैरा एथलीट पहुंचे होम टाउन, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया
- फोटो : Amar Ujala
खेल रत्न से पुरस्कृत पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया आज राजस्थान पहुंचे। यहां जयपुर एयरपोर्ट पर झाझड़िया का उनके प्रशंसकों और परिवारजनों ने भव्य स्वागत किया। देवेंद्र झाझड़िया खेल रत्न अवार्ड पाने वाले पहले पैरा एथलीट है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले मंगलवार को राजस्थान के पैरा एथलीट खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को खेल रत्न से सम्मानित किया। रियो पैरालंपिक में जैविलन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। यह अवार्ड पाने वाले वह पहले पैरा एथलीट है।
नई दिल्ली के राष्ट्र्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झाझड़िया के साथ पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस वर्ष खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समाराेह में क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है।

Trending Videos
यहां भी देवेंद्र ने पाई सफलता
पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया
- फोटो : google
वहीं, अर्जुन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के झाझड़िया ने वर्ष 2013 की आईपीसी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2015 की ही आईपीसी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। झाझड़िया ने 2004 और 2016 के पैरालंपिक खेलों में नए विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल जीते थे।
राजस्थान के 36 वर्षीय देवेंद्र झाझड़िया खेल रत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट है। उन्होंने पिछले साल ही रियो पैरालंपिक में भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इससे पहले वह 2004 के एथेंस पैरालंपिक में भी भाला फेंक में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं।