{"_id":"59edadf14f1c1bf3538b8c99","slug":"firings-in-a-mutual-contingent-three-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में फायरिंग, निशाना चूका और मासूम को लगी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में फायरिंग, निशाना चूका और मासूम को लगी गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
आपसी रंजिश के दौरान हुई फायरिंग में हमलावर का निशाना चूक गया और गोली वहां से गुजर रही एक मासूम को लग गई।
यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक जौनपुर गांव में रहने वाला लोकेश शाम को घर जा रहा था। इस दौरान चार युवक आए और उन्होंने रंजिश के चलते लोकेश पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हमलावरों का निशाना चूक गया और गोली आठ साल की बच्ची को लग गई। बच्ची दुकान से सामान लेकर लौट रही थी।
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग घायल बालिका लेकर अस्पताल पहुंचे। उधर, इस घटना के बाद हमलावर भाग गए। लोकेश के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

Trending Videos
तीन आरोपी अरेस्ट
arrest shimla
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल आरोपी जौनपुर बास गांव में बैठे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाय रोड थाने के सब इंस्पेक्टर विजय तिवारी ने बताया मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी धारासिंह, जलेसिंह और जयसिंह परमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लाल सिंह फरार है। बदमाशों के कब्जे से वारदात में उपयोगी हथियार भी बरामद कर लिया है।