{"_id":"58ef6d5f4f1c1b9c36cf87d3","slug":"firing-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में फिर चली दिनदहाड़े गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोधपुर में फिर चली दिनदहाड़े गोलियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग में घायल हुए युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर के पाचवीं रोड इलाके में दो युवको पर एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में दो युवकों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी गौरव का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इसको लेकर मनोहर विश्नोई और सुनील विश्नोई ने पहले तो गौरव को धमकी दी। इसके बाद गौरव को बातचीत के लिए पाचवीं रोड स्थित पान की दुकान पर बुलाया। जहां गौरव और सूरजसिंह भाटी दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान मनोहर और सुनील विश्नोई ने उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। फायरिंग में गौरव और सूरजसिंह के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना के बाद डीसीपी समीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही नाकाबंदी करवाई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि पहले भी यहां शास्त्री नगर इलाके में इन्द्रा विहार स्थित जैन ट्रेवल्स के संचालक मनीष जैन के आवास और श्रीराम हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुनील चंडक के घर के बाहर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।