{"_id":"592412364f1c1b3d6a53781d","slug":"fire-in-handicraft-paper-factory-in-sanganer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगानेर: हैंडमेड पेपर फैक्ट्री में भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांगानेर: हैंडमेड पेपर फैक्ट्री में भड़की आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के सांगानेर इलाके में मंगलवार को हैंडमेड पेपर बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई।
सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान चार दमकलों ने 15 से ज्यादा चक्कर लगाए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया ने बताया कि जैन नसियां रोड पर लतीफ कागजी की एल. हैंडीक्राफ्टस के नाम से कारखाना है। यहां कई टन रद्दी कागज रखा था। जिससे मशीनों के जरिए लुगदी बनाई जाती है। इसके बाद इसे आगे फैक्ट्री में भेजा जाता है। दोपहर करीब 12 बजे यहां रखे कागजों में आग लग गई। तेज धुंआ उठने और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने पुलिस व फैक्ट्री संचालक लतीफ कागजी को सूचना दी। तब सांगानेर थाना पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरु किया।
फायर अफसर जलज के मुताबिक करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। कागजों के ढेर के नीचे तक चिंगारी थी। इसके लिए बुलडोजर के जरिए उस ढेर को हटवा कर पानी फेंकना पड़ा।