{"_id":"59f1c84a4f1c1b6d548b90f3","slug":"fire-brok-out-in-a-restaurent-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चल रहा था रेस्त्रां, अचानक इस घटना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चल रहा था रेस्त्रां, अचानक इस घटना से हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : File photo
एक बहुमंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चलने वाले रेस्त्रां में अचानक उठी आग की लपटों से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़मंच गया। आनन-फानन में वे दौड़कर बाहर निकले और पुलिस व दमकल को सूचना दी।
घटना राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके की है। जहां जेएलएन मार्ग पर जवाहर सर्किल के पास स्थित यूडीबी की चौथी मंजिल पर 3डी नाम से रेस्त्रां चलता है। जिसमें आज आग लग गई। लोगों ने बिल्डिंग के ऊपरी माले से धुआं निकलता देखकर वहां तैनात चौकीदार को बताया। इसके बाद चौकीदार ने दमकल, पुलिस व बिल्डिंग के सुरक्षा स्टाफ को सूचना दी।
तब जवाहर सर्किल थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग कैफे के एक कमरे में लगी थी, जो कि काफी हिस्से में फैल गई। इससे वहां काफी नुकसान हो गया। इस बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर एक बैंक और अन्य कार्पोरेट आॅफिस भी है। गनीमत रही आग इन तक नहीं पहुंची।