फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fire brok out in a restaurent in jaipur

बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चल रहा था रेस्त्रां, अचानक इस घटना से हड़कंप

Thu, 26 Oct 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 26 Oct 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Fire brok out in a restaurent in jaipur
अाग - फोटो : File photo
एक बहुमंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चलने वाले रेस्त्रां में अचानक उठी आग की लपटों से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़मंच गया। आनन-फानन में वे दौड़कर बाहर निकले और पुलिस व दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके की है। जहां जेएलएन मार्ग पर जवाहर सर्किल के पास स्थित यूडीबी की चौथी मंजिल पर 3डी नाम से रेस्त्रां चलता है। जिसमें आज आग लग गई। लोगों ने बिल्डिंग के ऊपरी माले से धुआं निकलता देखकर वहां तैनात चौकीदार को बताया। इसके बाद चौकीदार ने दमकल, पुलिस व बिल्डिंग के सुरक्षा स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन


तब जवाहर सर्किल थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग कैफे के एक कमरे में लगी थी, जो कि काफी हिस्से में फैल गई। इससे वहां काफी नुकसान हो गया। इस बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर एक बैंक और अन्य कार्पोरेट आॅफिस भी है। गनीमत रही आग इन तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed