फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Financial Assistance to the Sub-Inspector's family

अनूठी पहल: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

Wed, 31 May 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Financial Assistance to the Sub-Inspector's family
मृतक की पत्नी को सहायता राशि भेंट करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
जैसलमेर पुलिस ने पहल करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन में से कटौती करवाकर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक को एक लाख रुपए की नकद सहायता प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने मृतक की पत्नी को ये नकद राशि प्रदान करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में तैनात उप निरीक्षक हजाराराम निवासी पारेवर की ड्यूटी से घर लौटने के दौरान 25 जनवरी 2017 को सड़क हादसे में जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक की अपील पर पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने वेतन से कटौती कर सहायता राशि एकत्रित की। पुलिस अधीक्षक ने मृतक उप निरीक्षक की पत्नी कमला देवी को कार्यालय में शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही एक लाख रुपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में भी पुलिस महकमे द्वारा हर संभव सहयोग  करने का विश्वास मृतक के परिजनों को दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed