{"_id":"592e8feb4f1c1bed1abdc0d9","slug":"financial-assistance-to-the-sub-inspector-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक के परिवार को दी आर्थिक सहायता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनूठी पहल: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक के परिवार को दी आर्थिक सहायता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी को सहायता राशि भेंट करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर पुलिस ने पहल करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन में से कटौती करवाकर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक को एक लाख रुपए की नकद सहायता प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने मृतक की पत्नी को ये नकद राशि प्रदान करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में तैनात उप निरीक्षक हजाराराम निवासी पारेवर की ड्यूटी से घर लौटने के दौरान 25 जनवरी 2017 को सड़क हादसे में जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक की अपील पर पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने वेतन से कटौती कर सहायता राशि एकत्रित की। पुलिस अधीक्षक ने मृतक उप निरीक्षक की पत्नी कमला देवी को कार्यालय में शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही एक लाख रुपए की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में भी पुलिस महकमे द्वारा हर संभव सहयोग करने का विश्वास मृतक के परिजनों को दिलाया।