{"_id":"59d226ae4f1c1bd1538b56a4","slug":"favourete-song-not-played-on-dj-swords-run-in-groom-bridegroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नहीं बजा फरमाईश का गाना, वर-वधू पक्ष में चली तलवारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर नहीं बजा फरमाईश का गाना, वर-वधू पक्ष में चली तलवारें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस
- फोटो : Demo pic
एक शादी समारोह में बारातियों की फरमाईश पर डीजे पर गाना नहीं बजाना भारी पड़ गया। आपसी कहासुनी के बाद वर और वधू पक्ष के बीच जमकर तलवारें चली। लाठियां टकराई और लात-घूंसे भी चले। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।
इनमें गंभीर घायल तीनों जनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह मामला है भरतपुर जिले में मथुरा गेट थाना इलाके का। जहां गोलबाग रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में बीती रात को एक शादी समारोह चल रहा था।
इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवक डीजे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी फरमाईश के गाने बजाने को कहा। मनपसंद गाना नहीं बजाने पर बाराती युवक भड़क गए और डीजे संचालक से भिड़ गए। इस पर डीजे वाले ने डीजे बंद कर दिया। इससे बारात में शामिल युवकों ने बवाल खड़ा कर दिया।

Trending Videos
लाठी-डंडों और तलवारों से हमला
DJ
- फोटो : Demo pic
तब वधू पक्ष के लोगों ने युवकों को समझाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस पर वधू पक्ष के परिचित लोग, जो कि नजदीक लकड़ी की टाल के मालिक और कर्मचारी थे। वे भी आ गए, लेकिन विवाद थमने के बजाए और बढ़ गया। तब दोनों पक्षों ने तलवारें निकाल ली। लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया।
सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब झगड़ा शांत हुआ और उत्पाती वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि झगड़े में लकड़ी की टाल का मालिक विष्णु गोयल, उनका छोटा भाई नरेश, कुंदन व करण के गहरी चोटें आई। उन्हें भरतपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।