फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Family returning to ajmer dargaah jiyarat, father-son's death in acciddent

जियारत कर लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

Fri, 19 May 2017 02:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 19 May 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Family returning to ajmer dargaah jiyarat,  father-son's death in acciddent
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : Demo pic
भीलवाड़ा जिले में धुलखेड़ा के पास बीती देर रात को एक सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह परिवार गुरुवार रात को अजमेर स्थित दरगाह शरीफ में जियारत कर महाराष्ट्र स्थित अपने गांव जलगांव लौट रहा था। तभी उनकी कार भीलवाड़ा में तेज रफ्तार एक ट्रेलर से टकरा गई। उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में कार सवार जलगांव निवासी शेख मकसूद और उनके मासूम बेटे रेहान की मौत हो गई। वहीं कार सवार जमील की पत्नी मिर्जा मोहम्मद, फरजान पत्नी रजेवरा, सैयद आसमान पुत्र सैयद हनीफ, फरहान पुत्र शेख मोहम्मद व साहिल पुत्र मोहम्मद बेग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद हाईवे पर आंशिक वाहन जाम की स्थिति बन गई। तब मौके पर पहुंची मांढलगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चोपड़ा कॉलोनी निवासी इस परिवार के सात सदस्य अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह से जियारत कर कार से अजमेर आए थे।
विज्ञापन


यह परिवार गुरुवार रात को वापस जलगांव लौट रहा था। तब उनकी कार की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। माण्डल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को मोर्चरी में रखवाया। उनके परिजनों को सूचना दी। तब रिश्तेदार शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंचे। इसके बाद  शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed