{"_id":"59dcd4194f1c1bd1538b6bce","slug":"fake-transport-officer-fake-staff-and-invoice-book-used-to-recover-on-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवहन अधिकारी, स्टॉफ और चालान बुक सब फर्जी, यूं करते थे हाइवे पर वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवहन अधिकारी, स्टॉफ और चालान बुक सब फर्जी, यूं करते थे हाइवे पर वसूली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
शातिर गैंग का पर्दाफाश
- फोटो : Vishnu Sharma
परिवहन अधिकारी बनकर हाइवे पर वसूली करने वाले एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें परिवहन अधिकारी, स्टॉफ और चालान रसीद बुक सब फर्जी। इस गैंग में शामिल मास्टरमाइंड फर्जी परिवहन अधिकारी और उसके साथी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले कल हरमाड़ा थाने की दौलतपुरा पुलिस चौकीप्रभारी हवासिंह यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी और उनकी टीम के साथ मिलकर इस गैंग का हाइवे पर करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया था। इस पर यह गिरोह अपनी बोलेरो गाड़ी अंधेरे में छोड़कर भाग निकला था। तब पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड को नामजद कर लिया था। इसके कुछ घंटों के भीतर ही मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शक्ति सिंह उम्र 28 साल निवासी गांव कलोटडा, थाना पचेरी, झुंझुनूं हाल हनुमान वाटिका, हरमाड़ा, जयपुर में रहता है। वह फर्जी परिवहन अधिकारी बनता है। जबकि दूसरा उसका साथी रमेश कुमार सोनी उम्र 31 साल निवासी गांव कलाली थाना शिवाणी, जिला भिवानी हरियाणा का है। यह गिरोह लाखों रुपए वसूल कर चुका है।

ये है गैंग की वारदात करने का तरीका
ट्रक
- फोटो : Demo pic
डीसीपी ने बताया कि परिवहन अधिकारी रविंद्र सिंह भाटी ने कल रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर कार्रवाई कर रहे थे। तब रात करीब 2 बजे एक ट्रक को रुकवाया। तब ड्राइवर मुश्ताक ने बताया कि कुछ देर पहले ही बिलौंची के पास एक आरटीओ ने उसे रुकवाकर 5000 रुपए का जुर्माना कर दिया और चालान बिल रसीद दे दी।
साथ ही, ट्रक की आरसी व लाइसेंस की फोटोकॉपी भी अपने साथ ले गया। रसीद चैक करने पर वह फर्जी निकली। तब परिवहन अधिकारी रविंद्र सिंह ने दौलतपुरा चौकी पुलिस को सूचना दी। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि गिरोह बोलेरो में सवार होकर हाइवे पर घूमते है। जिसमें तीन से चार व्यक्ति मौजूद होते है।
ये लोग रात के वक्त हाइवे पर ट्रकों को रुकवा कर वाहन को जब्त करने और भारी जुर्माना भरने का डर दिखाकर ट्रक चालकों से अवैध रकम वसूल करते है और फर्जी चालान रसीद फाड़कर उसे देकर रवाना हो जाते है। यह गिरोह जगह बदलकर वारदातें करता है। इससे पहले शक्ति सिंह अपने साथियों के साथ वर्ष 2015 में फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर वसूली करते हुए बीकानेर जिले के क्षत्रगढ़ थाने में गिरफ्तार हो चुके है।